15 साल में मच्छर जनित बीमारियां दुनियाभर में परेशानी का सबब बन गई हैं। क्या आप जानते हैं मच्छर किस तरह के लोगों को ज्यादा काटते हैं?

पहले एक अपडेट जानिएः अमेरिकी साइंटिस्ट ऐसे मच्छर इजाद करने में जुटे हैं जो मच्छरों का ही सफाया कर देंगे और ये मच्छर इंसानों को भी हार्म नहीं करेंगे।

अब जान लीजिए कि मच्छर आपको न काटे इसके लिए आप क्या उपाय कर सकते हैं और किन ब्लड ग्रुप वाले लोगों के प्रति मच्छर आकर्षित होते हैं।

रात में मच्छर काटते हैं तो कपूर का इस्तेमाल करें। अपने कमरे में कपूर जलाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। इससे मच्छर आएंगे नहीं और जो हैं वो कपूर की गंध से भाग जाएंगे।

नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इसे अपनी बॉडी पर लगा लें। लगभग 8 घंटे तक मच्छर नहीं काटेंगे।

यदि दिन में मच्छर काटते हैं तो नीलगिरी तेल का यूज कर सकते हैं। नीलगिरी और नींबू का रस बराबर मात्रा में मिलाकर शरीर में लगा लें। इसकी गंध से मच्छर आपके करीब नहीं आएंगे।

सिर्फ फीमेल मच्छर ही इंसानों को काटते हैं और उनका खून पीते हैं, क्योंकि उन्हें अपनी जनसंख्या बढ़ाने के लिए अपने शरीर में अंडे बनाने होते हैं।

इन अंडों के लिए इंसानों के खून में मौजूद पोषक तत्वों की जरूरत होती है। एक फीमेल मच्छर एक बार में 30 से 300 अंडे दे सकती है। इतने ही अंडे देने के लिए फिर से इंसानी खून पीने की जरूरत पड़ती है।

आप जब सांस छोड़ते हैं तो आपके शरीर से कार्बन डाईऑक्साइड गैस बाहर आती है। कार्बन डाईऑक्साइड की गंध से मच्छर इंसानों की तरफ बहुत तेजी से आकर्षित होते हैं।

फीमेल मच्छर अपनी 'सेंसिंग ऑर्गेन्स' से कार्बन डाईऑक्साइड की गंध पहचान लेती है।

रिसर्च के अनुसार 'O' और ‘A’ ब्लड ग्रुप के लोगों की तरफ मच्छर सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा आकर्षित होते हैं। इनके खून में कुछ खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो मच्छरों को आकर्षित करते हैं।

अगली स्टोरी में पढ़ें राम सेतु का वो रहस्य जो शायद आपको जानना चाहिए।

All Photo Credit: Getty Images
Click Here