कौन है फेमस ऑथर सलमान रुश्दी जिनकी किताब The Satanic Verses उन्हीं के लिए आफत बन गई। न्यूयॉक में एक अज्ञात युवक ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। 

बता दें कि भारतीय मूल के ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी पर एक लाइव प्रोग्राम के दौरान 24 साल के हादी मातर ने अटैक किया था। मातर ने उनके गले पर चाकू से 10-15 बार हमला किया था।

रुश्दी का जन्म 19 जून 1947 को मुंबई में हुआ था। 75 साल के सलमान रुश्दी ने अपनी किताबों से पहचान बनाई। 

अपने दूसरे ही उपन्यास ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के लिए 1981 में ‘बुकर प्राइज’ और 1983 में ‘बेस्ट ऑफ द बुकर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किए गए।

रुश्दी को पहचान अपने दूसरे उपन्यास ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ से मिली। उन्होंने कई बुक्स लिखीं। इनमें द जैगुआर स्माइल, द मूर्स लास्ट साई, द ग्राउंड बिनीथ हर फीट और शालीमार द क्लाउन शामिल हैं। 

सबसे ज्यादा ‘द सैटेनिक वर्सेस’ को लेकर चर्चा में रहे।

‘द सैटेनिक वर्सेस’ सलमान रुश्दी का चौथा उपन्यास था। भारत और दुनिया के कई देशों में यह उपन्यास बैन है। यह 1988 में प्रकाशित हुआ था। रुश्दी पर पैगंबर मोहम्मद साहब के बेअदबी का आरोप लगा।

‘द सैटेनिक वर्सेस’ के जापानी ट्रांसलेटर हितोशी इगाराशी की हत्या कर दी गई थी, जबकि इटैलियन ट्रांसलेटर और नॉर्वे के पब्लिशर पर भी हमले हुए। 

मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा- कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। यदि उन पर हमला हुआ है, तो इस्लाम की आलोचना करने वाले किसी भी व्यक्ति पर हमला हो सकता है। मैं चिंतित हूं।

रुश्दी रोमांस को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। वे अब तक 4 शादियां कर चुके हैं और इतनी ही महिलाओं के साथ इश्क भी फरमा चुके हैं।

क्लेरिस्सा लुआर्ड, मारिआन विगिंस, एलिजाबेथ वेस्ट और सुपर मॉडल पद्मा लक्ष्मी के साथ उनकी शादी और अलगाव की खबरें भी चर्चा में रहीं। फोटो में उनके साथ पद्मा लक्ष्मी हैं।

सलमान रुश्दी की पहली शादी क्लेरिस्सा लुआर्ड के साथ 1976 में हुई। इनसे उनका एक बेटा जफर है। फोटो में सलमान अपनी महिला मित्र के साथ।

सलमान की दूसरी शादी अमेरिकी उपन्यासकार मारिआन विगिंस के साथ 1988 में हुई। क्लेरिस्सा से अलगाव के बाद लंदन में विगिंस के साथ सलमान ने एक नई शुरुआत की।महिला मित्र के साथ सलमान रुश्दी।

ये वो दौर था जब सलमान अपनी किताब के कारण विवाद में आए थे। ईरान के धर्मगुरु ने उनके खिलाफ फतवा जारी किया था। इसी विवाद के कारण विगिंस और सलमान लम्बे समय तक छिपकर रहे थे।

सलमान ने तीसरी शादी राइटर एलिजाबेथ वेस्ट से 1997 में की। वेल्स के ग्रामीण क्षेत्र पर आधारित एलिजाबेथ की किताब काफी चर्चा में रही। दोनों का एक बेटा मिलान रुश्दी भी है।

 सलमान और एलिजाबेथ वेस्ट ने मिलकर साथ में किताब लिखी, जिसका नाम था- मिररवर्क- 50 ईयर्स ऑफ इंडियन राइटिंग 1947-1997। सात साल बाद दोनों अलग हो गए।

सलमान ने चौथी शादी सुपर मॉडल पद्मा लक्ष्मी से की। ये सबसे चर्चित शादी रही। दुनियाभर में दोनों की तस्वीरें और रोमेंस चर्चा में रहा। साल 2007 में सलमान रुश्दी का चौथा तलाक भी हो गया।

बहरहाल सलमान रुश्दी की हालत में सुधार है। वेंटिलेटर से हटाए जा चुके हैं, उन्हें चाकू मारने वाले आरोपी ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि वो दोषी नहीं है।

All Photo Credit: Getty Images

अगली स्टोरी में पढ़ें कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की वो अनसुनी बातें जो आप शायद ही जानते होंगे।

Click Here